फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: कोराना से जंग में दो ने तोड़ा दम, 100 पॉजिटिव

विज्ञापन
महिला का कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों मृतकों के शवों का कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिहोवा निवासी 58 वर्षीय महिला शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी, जिनकी हालत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया था, वहीं थानेसर के एक गांव निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग को भी ऑक्सीजन पर रखा गया था। दोनों की दिन प्रतिदिन तबीयत बिगड़ती जा रही थी, जिसके कारण उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में मृतकों का आंकड़ा 83 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को जिले में 100 नये केस कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 65 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अब तक जिले में 4861 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 3438 मरीज कोरोना को मात देकर वापस जा चुके हैं और 82 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1341 एक्टिव केस हैं।
उन्होंने बताया कि बुधवार को कुरुक्षेत्र से 65 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 100 नये केस सामने आए हैं और 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो गई है। अभी तक लिए गए 72 हजार 176 में से 66 हजार 801 सैंपलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वारंटनी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें