फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अदालत ने अफीम बेचने के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अदालत ने अफीम बेचने के आरोपी को कारागार भेज दिया है। आरोपी बिट्टू कुमार निवासी सगारथ जिला कटिहार बिहार के कब्जे से पुलिस ने पांच हजार रुपये बरामद किए थे। सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम ने 21 अक्तूबर को गुप्त सूचना पर ट्रक चालक पुरुषोत्तम कुमार निवासी ढकाला जिला पटियाला पंजाब व अनिल कुमार निवासी बलवाही जिला सुपौल बिहार को ट्रक समेत काबू किया था। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से आधा किलो अफीम बरामद हुई थी। थाना सदर में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला था कि यह अफीम बिट्टू से खरीदी थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अफीम बेचने के आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें