फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में दंपती ने लगाया फंदा: पत्नी की मौत व पति गंभीर, आठ माह पहले हुई थी शादी; कहासुनी में उठाया कदम

Sat, 10 May 2025 12:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

परिजनों ने बताया कि दीक्षा और संजीव की शादी आठ माह पहले हुई थी। गुरुवार देर रात दोनों के बीच मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इसके बाद दीक्षा ने अपने ससुराल के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के कलाल माजरा गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नवविवाहित दंपती ने फंदा लगा लिया। इस घटना में 19 वर्षीय दीक्षा की मौत हो गई, जबकि उसके पति संजीव की हालत गंभीर बनी हुई है। संजीव को चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि दीक्षा और संजीव की शादी आठ माह पहले हुई थी। गुरुवार देर रात दोनों के बीच मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इसके बाद दीक्षा ने अपने ससुराल के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, संजीव ने बचगांव के पास नहर किनारे एक पेड़ से फंदा लगाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संजीव को बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव एक निजी बैंक में रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। दीक्षा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें