कुरुक्षेत्र। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहलाफुसला कर भगा ले जाने के मामले में एक दंपति और उसके बेटे को नामजद किया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना केयूके के अंतर्गत आने वाले निकटवर्ती गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पटियाला का हरमीत सिंह अपनी माैसी के पास रहता था। 31 मार्च को आरोपी हरमीत उसकी 17 साल की पोती को अपने साथ बहलाफुसला कर भगा ले गया। उसके बहकावे में आकर उसकी पोती घर से जेवर, 10 हजार रुपये नकद, बैंक की पासबुक और मोबाइल भी लेकर गई है। आरोप है कि इस वारदात में हरमीत के माता-पिता भी शामिल है।