फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने साढ़े चार ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी अजय कुमार उर्फ सोठ निवासी गांधीनगर को शक के आधार पर काबू किया था।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम गांधीनगर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर गांधी नगर की तरफ से पैदल आ रहे एक युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर टीम ने उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से साढ़े चार ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें