फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रधान पद के लिए करनी पड़ी दो बार गिनती, राजवंत कौर के तीन मत बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) का चुनाव सामुदायिक केंद्र में शुक्रवार को हुआ, जहां तीन बूथ मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सुबह नौ बजे मतदान शुरु हुआ और शाम पांच बजे तक मत पड़े, जिसके बाद करीब साढ़े सात बजे परिणाम घोषित किया गया। परिणाम सामने आने पर प्रधान पद की गिनती दोबारा से करनी पड़ी और कर्मचारियों में गहमागहमी बनी रही, जिसके बाद कर्ण सिंह ग्रुप की राजवंत कौर के तीन मत और बढ़े। इससे पहले राजवंत कौर के पहले 411 और बाद में 414 मत सामने आए।
विज्ञापन

चुनावी मैदान में तीन गुटों के उम्मीदवार डटे हुए थे, जिसमें कर्ण सिंह ग्रुप, शेर ग्रुप और रामकुमार गुर्जर ग्रुप के प्रत्याशी मैदान में थे। कर्ण सिंह ग्रुप की प्रधान की जीत पर समर्थकों में भरपूर उत्साह देखने को मिला। देर रात तक कुवि परिसर में जश्न का माहौल बना रहा तथा ढोल की थाप पर कर्मचारी नाचते-झूमते रहे। चुनाव को लेकर मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी दिनभर तैनात रहे।


शांति पूर्वक संपन्न हुआ चुनाव : डॉ. चावला
चुनाव अधिकारी डॉ. विवेक चावला ने बताया कि सुबह नौ बजे मतदान शुरू है, जोकि शाम पांच बजे तक चला। साढ़े सात बजे तक परिणाम घोषित किया गया और चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान केंद्र के तीनों बूथ पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान पद पर खड़े उम्मीदवारों की संतुष्टि के लिए दोबारा से गिनती की गई।
विज्ञापन



तीनों गुटों ने दिया कर्मचारी एकता का संदेश
कुंटिया चुनाव में मतदाताओं और स्टाफ के लिए चाय से लेकर भोजन की व्यवस्था की गई। खास बात ये रही कि पहली बार तीनों गुटों की ओर से मिलकर एक जगह ये व्यवस्था की गई थी। इससे पहले तीनों गुट अलग-अलग खाने की व्यवस्था करते हैं लेकिन कर्मचारियों ने एकता का संदेश देते हुए पहली बार ये कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें