फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दोनों कोरोना मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव ,सोमवार रात्रि आई रिपोर्ट से हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा व भारत सरकार के मेडिकल बुलेटिन में कुरुक्षेत्र में दो पॉजिटिव केस दिखाने के बाद भी इन्हें संदिग्ध बताने वाले प्रशासन ने आखिर माना की यह केस पॉजिटिव थे। इसकी पुष्टि प्रशासन ने रविवार रात्रि एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की थी। हालांकि रविवार को जारी विज्ञप्ति में सिर्फ एक केस ही पॉजिटिव दिखाया गया था, वहीं सोमवार को दूसरा केस भी पॉजिटिव बताया। जबकि हरियाणा व भारत सरकार के बुलेटिन में रविवार को ही दोनो केस की पुष्टि कर दी थी। सोमवार को जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो बार मेडिकल बुलेटिन जारी किए गए, जिसमें सायं सात बजे जारी बुलेटिन में तो दोनों केस को पॉजिटिव बताया गया, वहीं रात्रि साढे़ आठ बजे जारी बुलेटिन में विभाग ने इन दोनों केस को निगेटिव करार दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुखबीर ने कहा कि सोमवार देर सायं दोनों सैंपलों की रिपोर्ट नेगिटिव आई है। विभाग की ओर से दोनों के सैंपल अब दोबारा से जांच के लिए भेजे जाएंगे, अगर रिपोर्टर फिर से रिपोर्ट नेगिटिव आती है तो एडवाईजरी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। डॉ. सुखबीर ने बताया इन सैंपलों में एक सैंपल महिला का है, जोकि तरावड़ी जिला करनाल से है, उसे कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में दाखिल किया गया था। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निजी अस्पताल के 11 लोगों के सैंपल लिए है। इसी तरह सेक्टर 7 निवासी से संबंधित 23 लोगों के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। इन दोनों केसों में जितने भी लोगों के सैंपल लिए है उन्हें होम क्वांरटीन कर दिया गया है।
उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि प्रशासन ने सेक्टर 7 क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया और इस पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करने के आदेश दे दिए। इतना ही नहीं इसके साथ लगते सेक्टर 4,5,8,9,10, डिवाइन सिटी क्षेत्र ,डिवाइन मॉल और बाकी का ऐरिया को बफरजोन में शामिल किया गया है। इसके लिए एचएसवीपी (हुडा कार्यालय) को कंट्रोल रूम बनाया गया है और इस कंट्रोल रूम के इंचार्ज हुडा के ईओ सिद्धार्थ को नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं इस कंटेनमेंट जोन और बफर जोन के लिए एसडीएम थानेसर अश्वनी मलिक को ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर 7 क्षेत्रमें प्रयाप्त मात्रा में टीमों का गठन करके डोर टू डोर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिनिंग और थर्मल चैकिंग की जाएगी और सभी टीमें सिविल सर्जन के आदेशानुसार कार्य करेंगी। इस क्षेत्र में प्रत्येक टीम को पर्सनल प्रोटेक्टिीव इक्यूपमेंट(पीपीटी) दिए जाएंगे और स्केनिंग के लिए प्रर्याप्त मात्रा में मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी। उपायुक्त ने सोमवार को सेक्टर में सीलिंग व अन्य व्यवस्थाओं का आंकलन करने के लिए भी पहुंचे। उपायुक्त ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कंटेनमेंट और बफर जोन की बैरिकेटिंग करवाना सुनिश्चित करेंगे। इस कंटेनमेंट जोन के लिए बनाएं गए कंट्रोल रूम में हुड्डा के ईओ सिद्धार्थ, जिला सिविल सर्जन का सहयोग करेंगे और इस कंट्रोल रूम की नियमित रूप से रिपोर्ट रोजाना तैयार करने की जिम्मेवारी भी कंट्रोल रूम इंचार्ज की होगी। इस कंट्रोल रूम में जिला सिविल सर्जन पीपीई किट, फेस मास्क, गलब्ज, कैप, सैनिटाइजर, जूते और मशीनों का स्टॉक रखना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक 2 बसों का प्रबंध करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कंटनमेंट जोन में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी द्वारा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन सेक्टर 7 के एरिया में कोई भी व्यक्ति मूवमेंट नहीं कर सकता, वहीं बफरजोन में लोग इंटरनल मूवमेंट कर पाएंगे और अपने क्षेत्र से बाहर नहीं जा पाएंगे और कोई भी बाहरी व्यक्ति बफरजोन में प्रवेश नहीं कर पाएगा। उपायुक्त ने कहा सेक्टर 7 में प्रत्येेक घर में और प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य की जांच के लिए एएनएम और आशा वर्कर सहित 40 टीमों का गठन कर दिया गया है। इन टीमों में लगभग 100 अधिकारी और कर्मचारियों ने लोगों के स्वास्थ्य की स्कैनिंग का काम शुरू कर दिया है। एक या दो दिन में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक के अनुसार कंटेनमेंट जोन में डयूटी करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा किसी भी व्यक्ति की मूवमेंट नहीं करने दी जाएगी। इस क्षेत्र की चारों तरफ नाकाबंदी कर दी गई है और पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स को नियुक्त करने के भी आदेश दिए हैं। इस दौरान ने तो कोई व्यक्ति सेक्टर से बाहर जा सकेगा और न ही कोई अंदर आ सकेगा।
बॉक्स
सेक्टर 7 में होम डिलिवरी के लिए प्रशासन ने जारी किए 2 हेल्प लाइन नंबर
कंटेनमेंट जोन सेक्टर 7 के क्षेत्र में लोगों को आवश्यक वस्तुओं के सामान की घरों में ही डिलिवरी देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 2 हैल्प लाईन नंबर जारी किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति 94681-01007 और 94164-12534 पर फोन कर सकता है।
बाक्स
170 सैंपल में से 67 नेगिटीव: डॉ. सुखबीर
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस को लेकर 170 सैंपल लिए जा चुके है और इनमें से 67 की रिपोर्ट नेगिटीव आई है, वहीं 103 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। कोरोना पॉजिटिव के दो सैंपल भेजे थी सोमवार देर सायं उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अब तीसरी बार फिर से दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। दिसंबर माह से अब तक विदेश से आने वाले 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है और इनमें से 1926 लोग 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है तथा 423 को घरों में क्वांरटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें