फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की दो बसों में 30 संदिग्ध जमातियों का टैस्ट कराने लाए जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
तब्लीक-ए-जमात में शरीक होने वाले लोगों में जिन लोगों को बाबैन के गांव बिंट स्थित सत्संग भवन में क्वारंटीन किया गया है, उनमें से 30 को शुक्रवार को रोडवेज बस से एलएनजेपी लाया गया। यहां एसडीएम की निगरानी में उक्त लोगों के पहले फ्लू की जांच करवाई गई। इसके पश्चात कोई लापरवाही न हो इससे पहले इन लोगों के कोविड-19 सैंपल लिया गया, ताकि समय पर इन लोगों की कोरोना वायरस संबंधित रिपोर्ट मिल सके और समय रहते कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बिंट स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में 34 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें कुछ जमाती भी बताए जा रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने इन्हें जमाती मानने से साफ इनकार कर दिया है। शुक्रवार को एलएनजेपी अस्पताल में 30 लोगों को कोविड-19 सैंपल लिया गया। इसकी रिपोर्ट आगामी एक-दो दिन में जिला स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त होगी। एडीएम अनिल यादव ने बताया है कि अहमदाबाद, सूरत, जुन्नागढ व हैदराबाद से करीब 29 लोग 19 व 20 मार्च को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। इन सभी को सुरक्षा के लिए लिहाज से बिंट गांव में बनाएं गए शेल्टर होम में रखा गया है। इन लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरते हुए शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 30 लोगों का सैंपल लिया है। मालूम हो कि पिछले दो दिनों में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऐसे 34 लोगों को सर्च किया है, जो विभिन्न जगह से कुरुक्षेत्र लौटे हैं। इन लोगों को शक के आधार पर ही सुरक्षा के लिहाज से क्वारंटीन किया है।
13 सैंपल नेगेटिव, 30 की रिपोर्ट पेंडिंग : सीएमओ
सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 43 मरीजों के सैंपल लिए हैं, जिनमें से 13 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। सीएमओ ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में कोरोना वायरस का कोई भी पॉजिटीव केस नहीं है। कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक 2331 लोग विदेशों से आएं है। इनमें से 2287 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। इसमें से 1248 लोग वह है जो पिछले 28 दिन पहले ही भारत में आएं है और 1039 लोगों को घर में ही स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 43 संदिग्धों के सैंपल कोरोना वायरस के लिए लैब में भेजे गए है, जिनमें से 13 की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं, जबकि 30 संदिग्ध की रिपोर्ट पेंडिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें