Corona infected patient dies, 27 new cases
जिले में निजी चिकित्सक सहित 27 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन 34 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया है, जबकि 66 वर्षीय एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 95 तक पहुंच चुका है।
कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 5318 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अभी तक लिए गए 87 हजार 715 में से 80 हजार 918 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 27 नए केस सामने आएं हैं और कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 34 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
इस जिले में अब तक 5892 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 480 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है।