फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 65 नये कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Corona infected figures rise again in Kurukshetra, 65 new corona infected
विज्ञापन
जिले में फिर कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। वीरवार को जिलेभर से 65 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि 31 मरीजों को ठीक होने पर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया और 35 वर्षीय एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 117553 में से 110206 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब तक 6893 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 6394 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 105 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में फिलहाल कोरोना वायरस के 394 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें