फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी कहासुनी के बाद घर से निकले दंपति का चौथे दिन नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी कहासुनी के चलते गांव नलवी से रविवार दोपहर को घर से निकले दंपती अमनदीप और नैब कौर का चौथे दिन बुधवार को एसवाईएल नहर से शव बरामद हुआ। गोताखोर प्रगट सिंह ने दोनों को नहर से बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि लड़के पिता रणबीर सिंह ने रविवार को पुलिस थाना में आकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि अमनदीप और नैब कौर सुबह 11 बजे घर से निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे और अमनदीप की बाइक, पर्स, फोन और पत्नी की चुन्नी डल्ला माजरा नहर के पास मिले थे, जिस पर परिजनों को शक था कि दंपती कहीं नहर में तो नहीं कूद गए। जिस पर पुलिस व परिजनों ने डल्ला माजरा में सर्च अभियान चलाया था।
सोमवार को गोताखोर प्रगट सिंह ने काफी प्रयास किया था, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहर में नहीं लगा था, लेकिन मंगलवार को बरसात के कारण नहर में दंपती की तलाश नहीं की जा सकी। बुधवार को सुबह से ही परिजन और गोताखोर प्रगट सिंह दंपती के शवों को नहर में ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि पति अमनदीप का शव करनाल के पास सांभली हेड एसवाईएल नहर में और पत्नी नैब कौर का शव ज्योतिसर हेड नरवाना नहर में मिला है। पहले पति का शव मिला और उसके एक घंटे के बाद पत्नी का शव ज्योतिसर हेड से मिला। पुलिस ने दोनों को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

मामूली बहस बन गई जान की दुश्मन
जांच अधिकारी धर्मपाल ने अनुसार लड़के पिता रणबीर सिंह ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में बताया था कि उसके बेटे और पुत्रवधू के बीच शनिवार रात को आपस में कहासुनी हो गई थी। रविवार को उनका बेटा अमनदीप और उसकी पत्नी नैब कौर घर से बाइक पर सवार होकर यह कह कर निकले थे कि वह किसी काम जा रहे हैं और वापस आ जाएंगे।
हालांकि दंपती को घर से बाहर जाने के लिए रोका भी था, लेकिन उसके बावजूद दोनों घर से निकल गए। 11 बजे के आस-पास उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे की बाइक, पर्स व फोन और पुत्रवधू की चुन्नी ढोला माजरा से कुरड़ी बीच नहर के पास पड़ी है। जिस पर परिजनों को किसी अनहोनी का शक हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। दंपती का 6 वर्षीय बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें