फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नमी के मीटर पर घमासान, रीडिंग में चार फीसदी का अंतर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। धान की नमी जांचने वाले मीटरों की रीडिंग में शुक्रवार को बड़ा अंतर सामने आया। इससे आढ़ती और मार्केट कमेटी आमने-सामने आ गए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व हैफेड के मीटर पर धान की नमी 23 फीसदी थी। वहीं, मार्केट कमेटी के ऑटोमेटिक मीटर में यह 19 फीसदी दर्ज हुई। चार फीसदी के इस अंतर पर आढ़तियों और राइस मिलर्स ने सवाल उठाए। उन्होंने मीटर बदलने, दुरुस्त करने या मैन्युअल मीटर लगाने की मांग की। अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू कालड़ा ने मीटरों में तीन से पांच प्रतिशत के अंतर की बात कही। राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान अमित गुप्ता ने 17 फीसदी तक नमी वाला धान ही लेने की बात दोहराई। एसडीएम शंभू राठी और मार्केट कमेटी चेयरमैन कर्ण राज सिंह तूर ने मीटर जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समस्या दूर न होने पर मैन्युअल मीटर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें