कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा, कुमार दंगल और केसरी दंगल प्रतियोगिताओं के लिए पहलवानों के ट्रायल 18 अक्तूबर को होंगे। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने यह जानकारी दी। पुरुष पहलवानों के ट्रायल उमरी स्थित रेसलिंग हॉल में सुबह नौ बजे होंगे। महिला पहलवानों के ट्रायल रेलवे रोड स्थित गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दोपहर तीन बजे होंगे। चयनित पहलवान राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। ट्रायल में जिले के कुश्ती केंद्रों, शिक्षण संस्थानों और कर्मचारी वर्ग के पहलवान शामिल हो सकते हैं। उन्हें आधार कार्ड और रिहायशी प्रमाण पत्र जैसे मूल दस्तावेज लाने होंगे। ट्रायल अंडर-17, जूनियर/अंडर-20 और सीनियर वर्ग में होंगे। पुरुषों के जिला कुमार वर्ग में 74 किलोग्राम और जिला केसरी में 74 किलोग्राम से अधिक वजन के पहलवान भाग लेंगे। महिला जिला वर्ग में 62 किलोग्राम तक और जिला केसरी में 62 किलोग्राम से अधिक वजन की पहलवान शामिल होंगी।