फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणना फार्म न मिलने पर तत्काल करें अपने बीएलओ से संपर्क : विश्राम कुमार मीणा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किसी भी नागरिक को अब तक मतदाता सूची पुनरीक्षण या सत्यापन से संबंधित गणना फार्म प्राप्त नहीं हुआ है तो वे तुरंत अपने क्षेत्र के बूथ स्तर के अधिकारी से संपर्क करें। यह जानकारी वीरवार को उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने दी है। वह लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इससे पहले चुनाव आयोग के उप चुनाव आयुक्त संजय कुमार ने दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एसआईआर से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और चंडीगढ़ से मुख्य चुनाव अधिकारी हरियाणा श्रीनिवास ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उप चुनाव आयुक्त संजय कुमार को एसआईआर से संबंधित हो रहे कार्यों की जानकारी दी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले में 783831 मतदाता है तथा 345487 (44 प्रतिशत) मतदाताओं के गणना फार्म बीएलओ द्वारा डिजिटाइज किये जा चुके हैं। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 197903 में से 102298 को डिजिटाइज किया जा चुका है। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 172945 में से 105579 और थानेसर विधानसभा क्षेत्र में 223905 में से 61321 को डिजिटाइज किया गया है। इसी तरह पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में 189078 में से 76289 को डिजिटाइज किया गया है।
विज्ञापन



प्रदेश सरकार खेल, प्राकृतिक खेती, पानी की एक-एक बूंद बचाने पर कर रही काम : डाॅ. गणेश
लाडवा। मार्केट कमेटी लाडवा चेयरमैन डाॅ. गणेश दत्त ने वीरवार को कार्यालय में व्यापारियों और आढ़तियों की समस्याओं पर चर्चा की। इस माैके पर व्यापारियों व आढ़तियों ने चेयरमैन को समस्याओं का समाधान करवाने के लिए लिखित में पत्र भी सौंपा। इस पर चेयरमैन डाॅ. गणेश दत्त ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मिलकर सभी समस्याओं का हल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल, प्राकृतिक खेती, पानी की एक-एक बूंद बचाने और वॉकल फोर लोकल पर काम कर रही है। सरकार द्वारा किसानों को बागवानी व अन्य फसलें उगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि किसान अधिक से अधिक जल को बचाएं और प्राकृतिक खेती को अपनाएं। कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार आम जनता के बीच संवाद करके नई-नई नीतियों को लागू कर रहे हैं। इस मौके पर सचिव संत कुमार, श्याम सुंदर सैनी, विजय सिंह भुल्लर मंडी प्रधान, जगदीश चंद्र, जयदेव बपदा, साहब सिंह, राहुल सैनी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


मतदाता गणना प्रपत्र 14 तक जमा नहीं हुआ तो सूची से कट सकता है नाम
लाडवा। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य अंतिम चरण में है। गणना प्रपत्र के वितरण के बाद उन्हें मतदाताओं से प्राप्त किया जा रहा है। विधानसभा का प्रत्येक मतदाता समय रहते मतदाता गणना प्रपत्र जमा करा दे। देरी के कारण सूची से नाम कट सकता है। अभी तक लगभग 52 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन भी कर दिया गया है। एसडीएम अनुभव मेहता ने यह जानकारी दी। वे वीरवार को उपमंडल अधिकारी कार्यालय में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर बैठक कर रहे थे। उन्होंने प्रतिनिधियों को आह्वान किया कि वो नागरिकों को एन्यूमरेशन फार्म भरकर जमा करवाने के लिए जागरूक करें। एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि आयोग के निर्देशों के अनुसार आगामी 14 जुलाई तक ही गणना प्रपत्र प्राप्त करके उनको डिजिटलाइज किया जाएगा। अभी तक विधानसभा में लगभग 52 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटल किए जा चुके है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सत्यापन फॉर्म वितरण का कार्य अब अंतिम चरण में है। अब सभी बीएलओ पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ घर-घर जाकर फॉर्म एकत्रित करें तथा 14 जुलाई से पहले प्रत्येक फॉर्म का ऑनलाइन अपलोड सुनिश्चित करें।
विज्ञापन



सीजेएम ने नशा मुक्ति केंद्र व वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

कुरुक्षेत्र। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नीतिका भारद्वाज द्वारा एलएनजेपी अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र व वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केंद्र में दो मरीज भर्ती थे। सीजेएम ने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य संबंधी स्थिति एवं केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा। सीजेएम द्वारा केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को मरीजों की देखभाल एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। सीजेएम ने वन स्टॉप सेंटर निरीक्षण के दौरान वहां पर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा केंद्र में कार्यरत स्टाफ सदस्यों से बातचीत कर उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्र में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की। सीजेएम ने स्टाफ को निर्देश दिए कि केंद्र पर आने वाली प्रत्येक पीड़ित महिला को समय पर आवश्यक सहायता, कानूनी परामर्श, मनोवैज्ञानिक सहायता तथा अन्य उपलब्ध सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित इस केंद्र की सेवाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें