कुरुक्षेत्र। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा साथी कैंपेन चलाया गया है, जिसके तहत बेसहारा बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए सर्वे करवाया जा रहा है, ताकि उनके आधार कार्ड बनाया जा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इस साथी कैंपेन का उद्देश्य बेसहारा बच्चों का आधार कार्ड बनवाना है क्योंकि आधार कार्ड बहुत महत्वपूर्ण कागजात है। उन्होंने आमजन से अपील की अगर किसी बेसहारा बच्चे का आधार कार्ड या कोई अन्य कागजात नहीं बना है तो वो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।