इस्माईलाबाद। रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद
- फोटो : Samvad
इस्माईलाबाद। शहर व क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस सिलिंडर बुक करने के तीन से चार दिन बाद घंटों लाइन में लगने के बाद रसोई गैस सिलिंडर मिल रहा है। कई उपभोक्ताओं को तो सप्ताहभर का इंतजार करने के बाद सिलिंडर मिल रहा है जिससे उपभोक्ताओं में खासा रोष है। ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण गैस आपूर्ति में आ रही दिक्कतों की वजह से उपभोक्ताओं में सिलिंडर लेने की होड़ इतनी अधिक है कि सुबह सात बजे से सिलिंडर लेने वालों की लाइन लग जाती है और सिलिंडर की गाड़ी करीब 12 बजे के बाद आती है।
गैस की सप्लाई देने वाली गाड़ी के आते ही उपभोक्ताओं में सिलिंडर पहले लेने की होड़ लग जाती है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं।
उपभोक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस देने के लिए सरकार की ओर से कोई नियमावली नहीं बनाई गई है। एजेंसी मालिक मनमर्जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस उपभोक्ता का सिलिंडर बुक होता है उसे डिलीवरी की तारीख व समय दिया जाना चाहिए ताकि उपभोक्ता दी गई तारीख व समय पर पहुंचकर अपना सिलिंडर प्राप्त कर सके।
इस्माईलाबाद। रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद- फोटो : Samvad