फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंडरपास से रूप नगर को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Sun, 14 Dec 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। सांसद नवीन जिंदल और भाजपा नेता सुभाष कलसाना के प्रयासों से शाहाबाद अंडर पास से रूप नगर को जोड़ने वाली रेलवे की सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण सांसद नवीन जिंदल और सुभाष कलसाना की ओर से स्वीकृत करवाया गया है। सुभाष कलसाना गांव रूप नगर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने अपनी अन्य मांगों को सुभाष कलसाना के समक्ष रखा। ग्रामीणों संदीप सिंह, लाभ सिंह, गुरपिंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, ओंकार सिंह, निर्मल सिंह, रविंद्र ने कहा कि इस निर्माणाधीन सड़क को हर बरसाती सीजन में मारकंडा दरिया के पानी की मार पड़ती है जिस कारण सड़क को नुकसान पहुंचता है। पानी की क्रासिंग के लिए पाईप लगाये जायें। इसके अलावा ग्रामीणों ने सुभाष कलसाना के समक्ष रेलवे लाईन से अरूप नगर गांव तक की मुख्य सड़क के निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों ने कूड़े के निस्तारण की मांग भी रखी। सुभाष कलसाना ने कहा कि जो मांगे ग्रामीणों ने उनके समक्ष रखीं उनका प्रयास रहेगा इन मांगों को पूरा किया जाये। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें