फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो साल में पूरा होगा निर्माण, रेस्ट हाउस में होंगे 96 कमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। करीब छह साल से प्रस्तावित धर्मनगरी का अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेस्टहाउस अब सिरे चढ़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गत 21 नवंबर को इसका शिलान्यास किया है और संबंधित फर्मों को निर्माण कार्य अलॉट किया जा चुका है।
विज्ञापन

करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी ओर साढ़े छह एकड़ में बनने वाले इस रेस्टहाउस का निर्माण दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है।
रेस्टहाउस में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 96 कमरे, ब्रह्मसरोवर व्यू वाले दो रेस्टोरेंट और 500 लोगों की क्षमता का एग्जीबिशन हॉल बनाया जाएगा। परिसर में एक साथ 400 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसका निर्माण गीता संदेश की थीम पर होगा। भव्य फव्वारों के बीच गीता संदेश देते भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है। बाहरी हिस्से को विशेष कलाकृतियों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें