लाडवा। विधानसभा में करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से 24 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर लगाकर काम शुरू कर दिया जाएगा। लाडवा विधानसभा में कुल 52 सड़कों का एस्टीमेट भेजा गया था, जिसमें से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 24 सड़कों के निर्माण के लिए करीब 10 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। जिनके जल्द ही टेंडर लगाकर काम शुरू कर दिया जाएगा। शेष बची सड़कों का भी जल्द ही कार्य लगेगा, जिसके बाद लाडवा विधानसभा के अंदर सभी सड़कें फिर से नई बन जाएंगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री लाडवा से पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी ने जानकारी देते हुए कहा कि लाडवा विधानसभा में विकास की किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। जल्द ही लाडवा विधानसभा में शेष बचे हुए सभी कार्य को पूरा किया जाएगा। लाडवा हिनौरी रोड से सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड, लाडवा हिनौरी रोड से मुराद नगर, शाहाबाद लाडवा रोड से हरि सिंह माजरा, गांव सिंबलवाल से फाल्संडा जाटान तक, गांव सुल्तानपुर से गांव पटाक माजरा तक, लाडवा रायपुर रोड से गांव गोविंदगढ़ तक, लाडवा मुस्ताबाद रोड से लेकर गांव गूढा, लाडवा मुस्तफाबाद रोड से गांव छपरा तक, शाहबाद रोड से गांव ईश्वररेहड़ी तक, पीपली जीटी रोड से गांव किशनपुरा तक, शाहबाद से गांव ढीग तक, गांव अंटेडी से अंटेडी स्कुल तक, लाडवा मुस्ताबाद रोड से गांव ध्यानगला तक, गांव उमरी जीटी रोड़ से लेकर गांव सोढी, लाडवा हिनोरी रोड से गांव बपदी तक, लाडवा से गांव बनी छन्नो तक, लाडवा इंद्री रोड से गांव लाठी धनोरा तक, लाडवा इंद्री रोड से भूत माजरा तक, शाहबाद लाडवा रोड से गांव सूजरा, मंडोखरा तक, लिंक रोड से गांव बीड़ कालवा तक, गांव यारा से गांव बेरथला-बेरथली तक, शाहबाद रोड से गांव खिडक़ी विरान तक, शाहबाद लाडवा रोड से गांव बीड सुजरा तक, लाडवा हिनोरी रोड से गांव बनी तक सड़कों का नवनिमार्ण करवाया जाएगा।