फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उल्लेखनीय कार्य करने वाली 22 महिलाएं हुई सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी
विज्ञापन

जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता करते हैं वास :रेणु भाटिया
फोटो 17
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता वास करते हैं। हमारे देश में महिलाओं को पूजनीय माना जाता है। हर नागरिक को इनका सम्मान करना चाहिए। यह विचार राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने व्यक्त किए। वे वीरवार को दयानंद महिला महाविद्यालय में महाविद्यालय और सकंल्पित फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम उल्लेखनीय कार्य करने वाली 22 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि भाटिया ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, चाहे शिक्षा हो, खेल हो, समाज सेवा हो, राजनीति या फिर ज्ञान-विज्ञान हो, महिलाएं आज पीछे नहीं है। हरियाणा के विकास में भी महिलाओं की अहम भागीदारी है। उन्होंने बताया जैसे करनाल में नारी निकेतन है, उसी की तर्ज पर जल्द ही चार और नारी निकेतन खोलने का मुख्यमंत्री से उन्होंने अनुरोध किया है। इनमें से एक नारी निकेतन पलवल-नूहं के आसपास, दूसरा नारी निकेतन यमुनानगर-जगाधरी के आसपास, तीसरा नारी निकेतन रोहतक-जींद के आसपास और चौथा नारी निकेतन सिरसा-हिसार के आसपास खोलने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कुछ परिवारों में शादी के बाद छोटी-छोटी बातों के कारण अनबन हो जाती है, जिसके कारण परिवार में परेशानियां उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा जिस तरह शादी से पहले प्री-वैडिंग शूट होता है, बच्चों का बेबी शूट होता है, उसी तरह महिला आयोग के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यक्रमों में प्री-मैरिटल काउंसलिंग के बारे में भी बताया जा रहा है। प्री-मैरिटल काउंसलिंग के बारे में जानकारी देकर विद्यार्थियों में जागरूकता लाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल मीनाक्षी ठकराल ने महिलाओं को जागरुक करने संबंधी विचार रखे और कॉलेज की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. रमा सिंह, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ दयानंद पीठ के निदेशक डॉ. विरेंद्र अलंकार, ऑल इंडिया जाट कॉलेज रोहतक से डॉ. मुनीष नांदल, साध्वी मैत्री आनंद, डॉ. सुमन राजन ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर ध्वनी जैन, सुरभि काठपाल, अमरजीत कौर, एकता नागपाल, डॉ शंकुतला शर्मा, रेणु चावला, भावना बजाज, कमलेश चौधरी, डॉ. ममता सूद, सीमा, अनीता रामपाल, किरण चौधरी, निशा चौपड़ा, सुमिता शर्मा, डॉ. अनिता नैन, डॉ. रितु, रॉयल एनफील्ड के सदस्य, विजन इंटरनेशनल के सदस्य एवं छात्राएं मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें