फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विवि के नए परिसर के निर्माण को पर्यावरण अनापत्ति का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के नए परिसर का निर्माण अभी शुरू नहीं हो सका है। इसके लिए पर्यावरण अनापत्ति का इंतजार किया जा रहा है। लुधियाना की एक निजी कंपनी के साथ विश्वविद्यालय की निविदा अंतिम हो चुकी है।
विज्ञापन

परियोजना पर कुल 539 करोड़ रुपये में से 444 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस तरह 95 करोड़ रुपये बचाए हैं। आधुनिक परिसर गांव फतुहपुर में लगभग 100 एकड़ भूमि पर तैयार होगा। कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से इस परियोजना को गति देने के लिए प्रयासरत हैं। अब विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर निर्माण को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें