फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत खराब होने ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत

Tue, 24 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की तबीयत खराब होने से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला कारागार अधीक्षक सोमनाथ जगत ने बताया कि सिपाही अशोक निवासी गांव बिजना करनाल सोमवार की रात को ड्यूटी पर था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर दर दिया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया था। सिपाही अशोक की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा था। वो शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें