फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति का संरक्षण पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए नैतिक कर्तव्य : पराशर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हास्य व्यंग्य पुस्तक का विमोचन करते प्रेरणा साहित्य एवं शोध संस्थान के सदस्य। स्वय
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में अखिल भारतीय प्रेरणा साहित्य एवं शोध संस्थान द्वारा मासिक कवि गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बिगड़ते पर्यावरण पर साहित्यकारों ने चिंता व्यक्त की। साहित्यकारों ने पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया। कवियों और कवयित्रियों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपनी कविताओं एवं रचनाओं का पाठ किया। प्रेरणा साहित्य संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. जयभगवान सिंगला ने बिगड़ते पर्यावरण पर चिंता जताई। कवियों को आह्वान किया कि वे इस विषय पर लेखनी चलाएं और जनमानस को बिगड़ते पर्यावरण के प्रति जागरुक करें। इससे आने वाली पीढ़ी स्वच्छ वातावरण में अच्छे से श्वास ले सकेगी। अध्यक्षता बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बाबूराम ने की, जबकि डॉ. सीडीएस कौशल और डाॅ. सुभाष गर्ग बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अरुण पराशर ने बढ़ते प्रदूषण, घटते वन क्षेत्र तथा प्रकृति के असंतुलन पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल दायित्व नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। इस दौरान सभी ने अधिकाधिक पौधरोपण करने, प्रदूषण मुक्त बनाने तथा धरती माता और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया। सचिव सुमन सांगवान ने कहा कि काव्य गोष्ठी में पढ़ी गई रचनाओं को पुस्तक रूप में संजोकर अगले मास विमोचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें