फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चलेगी कांग्रेस की झूठी दुकान : नायब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल बाबा झूठ फैलाते रहे कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए तो संविधान बदल देंगे, मगर देश की जनता ने उनको करारा जवाब दिया है। वर्ष 2029 में भी कांग्रेस की झूठ की दुकान नहीं चलेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी सोमवार को पिहोवा की अनाज मंडी में आयोजित धन्यवाद रैली में बोल रहे थे। इससे पहले सैनी ने पिहोवा की 28.62 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं गिनवाईं। मुख्यमंत्री ने रैली के जरिए प्रदेश में बगैर किसी भेदभाव और क्षेत्रवाद के समान रूप से प्रदेश और हर व्यक्ति का विकास करने का आश्वासन दिया।
रैली के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होेंने कहा कि हुड्डा उनकी सरकार से 10 साल के कार्यालय का हिसाब मांगते थे मगर जनता ने तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर उनका मुंह बंद कर दिया। बकोल सीएम : मैं उनको बताना चाहता हूं कि 10 साल में उनकी डबल इंजन की सरकार ने अकेले पिहोवा के विकास के लिए 1,057 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जबकि कांग्रेस सरकार ने 353 करोड़ रुपये का काम किया था। विपक्ष किसान भाइयों को भी बरगलाने का प्रयास कर रहा है, मगर उनकी सरकार ने एमएसपी पर किसानों की 24 फसलें खरीदने की गारंटी जारी की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 2029 में भी कांग्रेसी की झूठी दुकान नहीं चलेगी। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की सोच के साथ समस्त प्रदेश का विकास करेगी। यही हमारा मूल मंत्र है और सरकार इस मूलमंत्र के सहारे ही आगे बढ़ेगी। प्रदेश में जहां उनके विधायक नहीं है, वहां प्राथमिकता से सरकार जनता के कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें