फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुकडों को जोड़ने की कोशिश कर रही कांग्रेस : विज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महंत चिरंजी पुरी का आशीर्वाद लेते ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज। विज्ञप्ति - फोटो : मृतका स्व​प्निल तिवारी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस पूरी तरह से टूट चुकी है जिसके बाद अपने टुकड़ों को जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के हरियाणा व उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों को दिए जा रहे प्रशिक्षण पर यह प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम के संचालक महंत चिरंजी पुरी के 96वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने 100 बेड के अस्पताल के लिए 30 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल भी वितरित किए गए। विज ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की ओर से मीडिया संस्थान पर की जा रही कार्रवाई की निंदा की। आप सरकार ने पंजाब में इमरजेंसी लगा दी है और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह व्यवहार कर रही है।
श्रीकृष्ण के गीता संदेश से कुरुक्षेत्र का बढ़ा आकर्षण

परिवहन मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मक्षेत्र में गीता का उपदेश कर इसका आकर्षण बढ़ा दिया है। इस धरा पर ज्ञान की जो गंगा बही, वह विश्व का मार्गदर्शन बन रही है। इस ज्ञान की गंगा से समाज को भी नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि महंत चिरंजी पुरी पिछले 40 साल से आधा गिलास लस्सी और एक लंगोटी में अपना जीवनयापन कर रहे हैं। उनकी तपस्या, त्याग और समाज के लिए प्रेरणा है। श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट कुरुक्षेत्र अष्टदश विभूति ज्ञान की ओर से 18 मंजिला मंदिर बनाया गया। ट्रस्ट की ओर से धर्मशाला संचालित है जिसमें श्रद्धालुओं के लिए आश्रय की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें