फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस हमेशा लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर : पवन चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर पवन चौधरी ने कहा कि भाजपा के धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटने के प्रयास जारी हैं लेकिन कांग्रेस संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। पवन चौधरी ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान की रही है। उन्होंने कहा कि संविधान को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसकी रक्षा के लिए पार्टी की लड़ाई सड़कों से लेकर संसद तक हर क्षेत्र में होगी। उन्होंने कहा कि बीआर आंबेडकर की ओर से तैयार किया गया संविधान राष्ट्र की आत्मा है और इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास का कड़ा विरोध किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) जैसी कल्याणकारी योजनाओं को कमजोर कर दिया गया। इस योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार प्रदान करने और पलायन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई लेकिन बजट में कटौती और कार्य दिवसों में कमी से गरीब परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें