फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्काम भाव से की गई सेवा हृदय को करती है निर्मल : डाॅ. श्रीप्रकाश

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा सेवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मातृभूमि शिक्षा मंदिर की ओर से सेवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मानव जीवन में निष्काम सेवा के महत्व विषय पर विचार साझा किए गए। मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डाॅ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि निष्काम भाव से की गई सेवा हृदय को निर्मल करती है। अहंकार, स्वार्थ और मोह से मुक्ति दिलाती है और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। निष्काम सेवा समाज के कमजोर वर्गों, गरीबों, बीमारों और जरूरतमंदों की मदद करती है जिससे मानवता का कल्याण होता है और समाज में प्रेम व सद्भाव बढ़ता है। निष्काम सेवा ही मानव जीवन की वास्तविक साधना है। अतिविशिष्ट अतिथि जीतेंद्र दहिया ने कहा कि मातृभूमि सेवा मिशन वास्तविक रूप से लोक मंगल के निमित्त निष्काम सेवा में समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें