शाहाबाद। सुभाष सुधा से मुलाकात करते शाहाबाद राइस मिल एसोसिएशन के सदस्य। विज्ञप्ति
शाहाबाद। राइस मिल एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान अमित गुप्ता ने सदस्यों सहित पूर्व मंत्री सुभाष सुधा से शिष्टाचार भेंट की। सुभाष सुधा ने अमित गुप्ता को नवनियुक्त प्रधान बनने पर बधाई दी। एसोसिएशन के सदस्यों ने मुलाकात के दौरान राइस मिल मालिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और चावल की डिलीवरी संबंधी मुद्दों को पूर्व मंत्री के समक्ष रखा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार व्यापारियों और किसानों दोनों की हितैषी है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापार और उद्योग के विकास के लिए लगातार योजनाएं चला रही है जिससे रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और व्यापारिक माहौल मजबूत हो रहा है। सुधा ने विश्वास जताया कि अमित गुप्ता के नेतृत्व में एसोसिएशन और अधिक सशक्त होगी और चावल उद्योग नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।
शाहाबाद। सुभाष सुधा से मुलाकात करते शाहाबाद राइस मिल एसोसिएशन के सदस्य। विज्ञप्ति