फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज डिपो की कार्यशाला के बेहतर होंगे हालात, 44 कंडम बसों की हुई नीलामी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में खड़ी कंडम बसें। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की वर्कशॉप के हालात बेहतर होंगे। डिपो की वर्कशॉप में खड़ी 44 कंडम बसों की नीलामी हो चुकी है, जिसके चलते जहां अब वर्कशॉप में जगह की समस्या का समाधान होगा तो वहीं कर्मचारियों की दिक्कतें भी कम होगी। इन कंडम बसों की नीलामी होने के चलते अब जल्द ही इन्हें वर्कशॉप से उठाने की तैयारी की जा रही है। इन कंडम बसों की नीलामी को लेकर पिछले कई महीनों से डिपो में काम जारी था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में नई बसों के आने के चलते भीड़ का माहौल बन गया था, जिससे बसों को वर्कशॉप से निकालते और अंदर करते समय चालकों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। वर्कशॉप में बसों की रिपेयर करने के बाद ट्रायल लेने पर दूसरी बसों से टकराने का खतरा भी बना रहता था।



जगह की समस्या का होगा समाधान : नरेंद्र पांचाल
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल का कहना है डिपो की वर्कशॉप में नई बसें आने से जगह कम हो गई थी, जिस कारण बसों को वर्कशॉप से बाहर और अंदर करते समय परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वर्कशॉप से 44 कंडम बसों के उठने से जगह की समस्या का समाधान होगा और कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन




44 कंडम बसों की हुई नीलामी : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि 44 कंडम बसों की नीलामी जो चुकी है। इन बसों की नीलामी को लेकर पिछले कई महीनों से काम चला हुआ था। जल्द ही इन बसों को उठाने का प्रयास किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में खड़ी कंडम बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें