फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कम नहीं हो रहीं रेल यात्रियों की दिक्कतें, स्टेशन पर घंटों कर रहे इंतजार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किसान आंदोलन के चलते यात्रियों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रेल यातायात प्रभावित होने से हर रोज कई रेलगाड़ियां रद्द है तो कई रेलगाड़ियों के रूट बदले जा रहे हैं। जबकि कुछ रेलगाड़ियां देरी से भी चल रही हैं। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर यात्री पिछले 27 दिनों से परेशानियों का सामना करने पर मजबूर है। रेलगाड़ियों का कई घंटों तक इंतजार करते देखे जा सकते हैं। कोई मोबाइल चलाकर रेलगाड़ी के आने की सूचना पाने में जुटा है तो कोई थक हार कर आराम फरमाता नजर आता है। वहीं धर्मनगरी से साबरमती एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धर्मनगरी से चंडीगढ़ के लिए पहुंचने में यह रेलगाड़ी चार घंटे तक का समय ले रही हैं, जिससे रेलगाड़ी में सफर कर रहे नौकरीपेशा लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात प्रभावित है, जिससे जहां कई रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं तो कई रेलगाड़ियों के रूट भी बदले गए हैं। जबकि कई रेलगाड़ियां रद्द भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें