फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्राओं को बांटे कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। रोटरी क्लब की ओर से संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में छह माह का कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाली 40 से अधिक छात्राओं को डीएवी स्कूल परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रमाणपत्र वितरित किए गए, जिस दौरान मुख्य अतिथि धर्मवीर चक्रपाणी रहे। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है, और रोटरी क्लब का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने छात्राओं को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। क्लब के प्रधान डॉ. एसएस आहूजा ने बताया कि क्लब का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें