फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएनजेपी अस्पताल में कंप्यूटर खराब, मरीज परेशान

Mon, 16 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल में सोमवार को ओपीडी की पर्ची काटने वाला कंप्यूटर खराब हो गया।
विज्ञापन


इससे कर्मचारियों के साथ ही मरीज भी परेशान होते रहे। पर्ची के लिए मरीजों की लंबी लाइनें लग र्गइं। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा देने के लिए ओपीडी की पर्ची हाथ से बनानी शुरू कर दी।

एलएनजेपी अस्पताल सोमवार को खुला, तो ओपीडी में पर्ची काटने वाला मुख्य कंप्यूटर खराब हो गया। इससे अन्य कंप्यूटर भी नहीं चल पाए। इससे मरीजों और कर्मचारियों को परेशानी हुई। मरीजों की भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों ने वैकल्पिक इंतजाम किए।
विज्ञापन


उन्होंने एक पेज पर ओपीडी नंबर लगाकर मरीज का नाम, पता और किस डॉक्टर को दिखाना है, ये सभी जानकारी लिखकर देना शुरू कर दिया। इससे ओपीडी पर्ची काटने में एक मरीज पर 3 से 4 मिनट लग रहे थे। मैनुअल पर्ची कटने के कारण मरीजों की लंबी लाइन लग गई। एलएनजेपी अस्पताल में सोमवार को 1600 के करीब ओपीडी हुई। इन सभी की पर्ची हाथ से बनाई गई।
विज्ञापन


मुख्य कंप्यूटर खराब होने के कारण ओपीडी की पर्ची काटने में देरी हुई। मरीजों की तीन लाइनों की जगह चार लाइनें बना दी गई थीं। कंप्यूटर को ठीक करवाने के लिए भेज दिया है।
डॉ. मुकेश, एमएस, एलएनजेपी सिविल अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें