फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पति और सास के खिलाफ जानलेवा हमले की शिकायत, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 02 Feb 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव भूना में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने पति और सास के खिलाफ जानलेवा हमला किए जाने की थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि पहले उसे घर की छत से नीचे धक्का दिया गया और बाद में चुन्नी से गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश भी की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीवन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव भूना निवासी ज्योति देवी ने बताया कि उसके पहले पति सुखा राम की करीब चार वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


पति की मौत के लगभग छह महीने बाद परिजनों ने उसकी शादी उसके देवर मुखा राम से करवा दी। पीड़िता के अनुसार शादी के कुछ समय बाद से ही पति मुखा राम और सास बिंदी मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

ज्योति देवी ने आरोप लगाया कि 27 जनवरी को उसकी सास बिंदी ने उसे घर की छत पर बुलाया और जान से मारने की नीयत से नीचे धक्का दे दिया। छत से गिरने के कारण उसके दोनों हाथों और कमर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद सास नीचे उतरी और उसे जीवित देखकर फिर से हमला किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि जब वह उठकर जान बचाने के लिए भागने लगी तो सास ने उसे आगे से घेर लिया और चुन्नी का फंदा बनाकर उसके गले में डाल दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उसने अपने भाई सोनू को फोन किया, जिसने मौके पर पहुंचकर 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को गुहला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। ज्योति देवी ने बताया कि उसके ससुर जीता राम ने ही उसकी दूसरी शादी मुखा राम से करवाई थी, लेकिन इस विवाह से उसका पति और सास खुश नहीं थे। इसी कारण वे उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे और अंततः जान से मारने की कोशिश की।

महिला की शिकायत के आधार पर पति और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। -कुलदीप कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें