फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से खराब फसल का मिलेगा मुआवजा : संजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। खराब फसलों की गिरदावरी कर सरकार की ओर से वेरीफिकेशन कर किसानों को मुआवजे के लिए मंडल आयुक्त अंबाला संजीव वर्मा ने बुधवार को गांव दिवाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों की बाढ़ व फिजी वायरस के कारण खराब हुई फसल का निरीक्षण कर उन्हें मुआवजा देने के बारे में कहा गया।
विज्ञापन

मंडल आयुक्त ने कहा कि दिवाना गांव में लगभग 2100 एकड़ किसानों की फसल खराब पाई गई। उन्होंने प्रभावित किसानों की खराब फसल पर उन्हें मुआवजा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि फसल खराबे की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी। किसानों की ओर से क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल के खराबे का पंजीकरण किया गया था जिनकी पटवारियों की ओर से गिरदावरी लगभग पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित व पात्र किसानों को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव दीवाना में भारी वर्षा के कारण कई परिवारों के घरों का भी जो नुकसान हुआ है। मौके का मुआयना कर पटवारी की ओर से रिपोर्ट सरकार को भेज कर सरकार कि हिदायत अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी ने किसानों की समस्याओं के बारे में गहनता से मंडल आयुक्त को जानकारी दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार पिहोवा सागर मल, कानूनगो राजकुमार, सुबोध कुमार, पटवारी जयपाल सिंह, गांव सरपंच दिवाना रामनाथ सैनी व गांव किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें