फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी में होगा कॉमन वेटेज लागू

Thu, 05 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाने वाले वेटेज की गड़बड़ियों को रोकने के लिए हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने कवायद शुरू कर दी है। अलग-अलग केटेगिरी में प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी में अब एक समान वैटेज अंक दिए जाएंगे। बुधवार को पंचकुला में इस संबंध में बैठक भी हो गई। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने कॉमन वैटेज का खाका तैयार करने का जिम्मा कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र, एमडीयू रोहतक और सीडीएलयू सिरसा के रजिस्ट्रार को सौंपा है। कॉमन वेटेज मिलने से विद्यार्थियों को किसी भी यूनिवर्सिटी में प्रवेश के दौरान दिक्कत नहीं आएगी। 
विज्ञापन


प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी में खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, एनसीसी, एनएसएस सहित अन्य उपलब्धियों के लिए अलग-अलग वेटेज अंक दिए जाते हैं। हर यूनिवर्सिटी ने इन श्रेणियों में अपने हिसाब से अंक निर्धारित किए हुए हैं। ऐसे में यदि एमडीयू का कोई छात्र आगे की पढ़ाई के लिए केयू में एडमिशन लेता है तो वेटेज अंकों में बदलाव हो जाता है। ऐसे में छात्रों को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 
कई बार पिछली यूनिवर्सिटी से नई यूनिवर्सिटी में अंक कम हो जाते हैं। लगातार शिकायत मिलने के बाद हायर एजुकेशन विभाग ने प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी में कॉमन वेटेज सिस्टम लागू करने की योजना बनाई थी। अब इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश की तीन बड़ी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को सब कमेटी बनाकर जिम्मा सौंपा है। 
विज्ञापन


केयू के रजिस्ट्रार प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि बुधवार को सबकमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें कॉमन वेटेज को लेकर चर्चा की गई है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि नेशनल लेवल पर किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले किसी खिलाड़ी को एमडीयू में 10 अंक वेटेज मिलता है और यहां वेटेज यदि 8 हो तो छात्र का 2 अंकों का नुकसान हो जाता है। इस वजह से हजारों विद्यार्थियों को वेटेज अंक में नुकसान भी उठाना पड़ा है। इसी को एक समान करने के लिए सबकमेटी को जिम्मा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी यूनिवर्सिटी से वेटेज अंकों की लिस्ट मांगी गई है। इसके बाद तय किया जाएगा कि किस श्रेणी में कितने अंक कॉमन रखे जाएंगे। इसका फायदा हरियाणा के हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें