कुरुक्षेत्र। आढ़ती रामचंद्र। फाइल फोटो
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर के समीप सड़क हादसे में थानेसर अनाजमंडी के आढ़ती 65 वर्षीय रामचंद्र निवासी इंदबड़ी गांव की माैत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने जानकारी दी कि रामचंद्र बुलेट बाइक पर देर रात गांव से कुरुक्षेत्र की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ज्योतिसर के समीप उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गए।
सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया जबकि रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद