फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंडी में आढ़ती को लाठियों से पीटा, अस्पताल में भर्ती

Tue, 28 Jul 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सब्जी मंडी में अल सुबह करीब तीन बजे उस समय दहशत फैल गई जब एक आढ़ती पर लाठियों से हमला कर दिया गया। तीन से चार आरोपियों द्वारा किए गए इस हमले की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। हमले में आढ़ती बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में उपचाराधीन कराया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आढ़ती संजय कुमार वासी गोबिंदगढ़ दुकान के बाहर खड़ा था। तभी तीन से चार लठधारी पहुंचे और उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जब आसपास के लोगों द्वारा छुड़ाने का प्रयास किया गया तो उन पर भी हमला किया जाने लगा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए तो बाद में घायल संजय कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी उसके पास से करीब ढेड़ लाख की नकदी भी उठा ले गए। वहीं घायल आढ़ती के भाई योगेश ने बताया कि उनकी मंडी में 290 नंबर दुकान है, जहां हर रोज की तरह संजय कुमार सब्जी बाहर निकाल रहा था तभी इस वारदात को अंजाम दे दिया गया।
विज्ञापन

कार में सवार होकर आए आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं अन्य आढ़तियों का कहना था कि आरोपी वसूली करने के लिए बदलाव बना रहे थे। वहीं सूचना दिए जाने के कुछ देर बाद डॉयल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

बाद में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में लगी रही। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामला दर्ज नहीं कर पाई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें