फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी में बिखेरे प्रतिभा के रंग

विज्ञापन
हस्त शिल्प प्रदर्शनी में पीड्डा की बुनाई करती छात्रा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित रत्नावली राज्य स्तरीय समारोह के पहले दिन हस्त शिल्प कला प्रदर्शनी को कार्यक्रम में आए सभी दर्शकों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों से विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई वस्तुओं ने हरियाणवी संस्कृति का रंग बिखेरा।
विद्यार्थियों ने अपने हाथ से बनाए गए दामन, पगड़ी, हाथ से बनाए गए दामन, पगड़ी, पेंटिंग, रंग बिरंगे दुपट्टे, रूमाल, अलग-अलग देशों के सिक्कों आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने बताया कि वह इस समारोह के लिए एक महीने से तैयारियां करने में जुटे हुए थे। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के पकवानों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कसुता चूरमा, चोको चूरमा, म्हारे दही भल्ले, गुड़ की चा, देसी खुराक, मीठी लस्सी आदि का चखकर लोगों ने भरपूर आनंद लिया प्रदर्शनी के माध्यम से अलग-अलग प्रस्तुतियों को दिखाकर खत्म हो रही हरियाणवी संस्कृति को जीवंत करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें