फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा, सब्जियों पर खतरा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुबह के समय सब्जियों पर छाई ओस। संवाद.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में ठंड बढ़ने के साथ सुबह-शाम हल्की धुंध छाने लगी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मौसमी बदलाव गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है, लेकिन सब्जियों पर पाले और बीमारियों का खतरा बढ़ा है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ कर्मचंद के अनुसार, गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए ठंडा मौसम आवश्यक है। तापमान में गिरावट से गेहूं के पौधों की जड़ों का विकास बेहतर होता है और वे मजबूत बनते हैं। कृषि वैज्ञानिक सीबी सिंह ने बताया कि नवंबर और दिसंबर में तापमान गिरने से सब्जियों को विशेष देखभाल चाहिए। सर्दी बढ़ने से फसलों की बढ़वार रुकने और पाला पड़ने का खतरा रहता है। आलू, टमाटर, मिर्च, बैंगन और मटर जैसी फसलें इससे प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें