फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड, सताने लगी शीतलहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मौसम में फेरबदल लगातार जारी है। विगत दिवस बूंदाबांदी के बाद तापमान फिर गिरने लगा है, जिससे दिन भर ठंडी हवाएं चलने लगी तो लोग बचाव से प्रयास भी करने लगे हैं। सोमवार को भी अल सुबह से तेज हवा चलने लगी लेकिन खिली धूप के चलते सर्दी से कुछ राहत मिली। शाम होते ही मौसम ने फिर करवट ली और ठंड का एहसास होने लगे।
रविवार की बारिश के बाद ठंड अधिक बढ़ने लगी है और दिन-प्रतिदिन तापमान में गिरावट होती जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस सप्ताह न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है, जिससे ठंड ज्यादा होगी। सुबह-शाम के समय ठंड रहने लगी है और दिन में गर्मी का एहसास होता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। बदलते मौसम में लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे मौसम में सभी को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और गर्म कपड़े पहनने। वहीं ठंड बढ़ने से फसल को होने वाले लाभ से किसान खुश है। इस समय गेहूं की फसल को ठंड की आवश्यकता है, जिससे वह अच्छा फुटाव करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें