फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हनुमंथावाहनम और गजावाहनम पर निकली भगवान वेंकटेश्वर की मनोरम शोभायात्रा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान वेंकटेश्वर। - फोटो : Police
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कल्याणोत्सव के अगले दिन यानी मंगलवार को भी तिरुपति बालाजी मंदिर में उत्सव का माहौल रहा। पुजारियों ने दक्षिण भारतीय पूजन परंपरा के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान कराए। सुबह पूजा-अर्चना कर भगवान वेंकटेश्वर को हनुमंथावाहनम पर विराजमान किया गया। इसके बाद रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार कर पुजारियों के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लालायित रहे। भक्तों ने भगवान वेंकटेश्वर का दिव्य प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी आचार्य लवकुश गौतम के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की गई, इसके बाद आठ बजे भगवान को दिव्य वाहन हनुमंथावाहनम पर विराजित कर यात्रा निकाली। सेवकों-श्रद्धालुओं को विशेष कृपा प्रसाद खिचड़ी परोसी गई। उन्होंने कहा कि यह ब्रह्मोत्सव परंपरा तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में वर्षों से चली आ रही है। इसी को आगे बढ़ाते हुए कुरुक्षेत्र शाखा में शुरू किया गया है, जिसके तहत वेंकटेश्वर भगवान का प्रतिदिन पूजन, शोभायात्रा और परिक्रमा की जाती है। दक्षिण से आए श्रद्धालुओं के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय भक्त विशेष परिक्रमा में शामिल होकर पुण्य के भागी बन रहे हैं। देर शाम को पूजा-अर्चना कर भगवान वेंकटेश्वर को गजावाहनम रथ पर शोभायमान किया। परिसर में जुटे भक्तों ने भगवान वेंकटेश्वर की शोभायात्रा निकाली और उत्साहपूर्वक परिक्रमा की।

शोभायात्रा में शामिल होने और दर्शन करने से होती मनोकामनाएं पूर्ण
दिल्ली, कुरुक्षेत्र सहित चार शाखाओं के इंचार्ज सह-कार्यकारी अधिकारी बालाराजू ने मंदिर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम की व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। उन्होंने बताया मान्यता है कि भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ब्रह्मोत्सव के दौरान शोभायात्रा परिक्रमा में शामिल होकर भक्तजन पुण्य के भागी बन सकते हैं। आंध्र प्रदेश के तिरुपति श्री वेंकटेश्वर मंदिर की तर्ज पर ब्रह्मोत्सव चल रहा है। वहीं मंदिर निरीक्षक मोहन रेड्डी ने कहा कि ब्रह्मोत्सव में भगवान की सवारी निकालने का विशेष महत्व है। आस्था अनुसार दिव्य वाहनों पर भगवान के दर्शन एवं परिक्रमा में शामिल होने से आध्यात्मिक शांति, समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान संचालित हो रहे हैं।

कुरुक्षेत्र। भगवान वेंकटेश्वर।- फोटो : Police

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें