फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीएम आज कुरुक्षेत्र में, राहत सामग्री के वाहनों को करेंगे रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, भाजपा संगठन और जिला प्रशासन के सहयोग से राहत सामग्री एकत्रित की गई है। सभी के साझे प्रयासों से अलग-अलग प्रकार की खाद्य सामग्री, पशुओं के लिए चारा, दवाइयां व अन्य जरूरी सामान के लिए लगभग 18 वाहनों में खाद्य सामग्री पंजाब के प्रभावित लोगों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज बुधवार को सुबह नौ बजे पिपली अनाज मंडी से झंडी देकर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में ही जिले से राहत सामग्री भेजी जा रही है। इसके लिए संस्थाओं के प्रतिनिधियों का अहम योगदान रहा है। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के साथ सभी अधिकारी लगातार सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें