फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: संत रविदास जयंती समारोह में अभी तक नहीं पहुंचे सीएम, 1 बजे का था कार्यक्रम; खाली होने लगा पंडाल

Sat, 31 Jan 2026 06:40 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज़ एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

गुरु संत रविदास जयंती समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी का दोपहर एक बजे का कार्यक्रम था लेकिन मुख्यमंत्री अभी तक कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए हैं। परेशान होकर लोग अब अपने घर लौटने लगे हैं। 
विज्ञापन
पंडाल में खाली पड़ी कुर्सियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव उमरी में मनाई जा रही गुरु संत रविदास जयंती समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी अभी तक नहीं पहुंचे हैं। उन्हें दोपहर एक बजे कार्यक्रम में पहुंचना था लेकिन फरीदाबाद में कार्यक्रम के चलते वह अभी तक पहुंच नहीं पाए हैं जिसके चलते लोगों का सब्र टूटने लगा है। पंडाल खाली होने लगा है और लोग समारोह स्थल से रवाना होने लगे हैं। 
विज्ञापन


मंच से लगातार लोगों को बैठे रहने के लिए अपील की जा रही है लेकिन लोग सुबह से ही बैठे परेशान हो चुके हैं। समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी ऑनलाइन संबोधन किया। जिसमें उन्होंने आह्वान किया है कि हमें संत महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर ही चलकर देश व प्रदेश को सशक्त बनाना है। संतों व  महापुरुषों ने हमेशा ही आदर्श समाज की स्थापना के लिए प्रयास किए हैं आज भी उनके दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। 
विज्ञापन


फिलहाल समारोह में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा कृष्ण बेदी  और सांसद नवीन जिंदल सहित अन्य नेता मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें