फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पंजाब की बाढ़ आपदा में हरियाणा का साथ, सीएम सैनी ने 21 ट्रकों में राहत सामग्री को दिखाई हरी झंडी

Wed, 10 Sep 2025 01:44 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई कुरुक्षेत्र

सार

सीएम सैनी ने पंजाब के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बुधवार को 21 ट्रकों में राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में आई आपदा से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन
सीएम सैनी ने राहत सामग्री से भरे ट्रकों को दिखाई हरी झंडी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीएम सैनी कहा पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जो प्राकृतिक आपदा आई है। उससे बहुत लोग प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन


इस जलप्रलय से कई गांव बाढ़ के शिकार हुए हैं। उन्होंन कहा हरियाणा के लोगों ने पंजाब की बाढ़ आपदा में लगातार राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाएं मिलकर पंजाब के लोगों की मदद करने के लिए निरंतर राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रही है। 

सीएम सैनी ने कहा बुधवार को कुरुक्षेत्र से राहत सामग्री लेकर 21 ट्रक पंजाब जाएंगे। हमने हरियाणा की तरफ से बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए पंजाब को 5 करोड़ रुपये, जम्मू-कश्मीर को 5 करोड़ रुपये और हिमाचल प्रदेश को 5 करोड़ रुपये तुरंत सहायता के रूप में भेजने का काम किया है। वहीं, सीएम सैनी ने पीएम मोदी द्वारा पंजाब को राहत पैकेज के तौर पर 1600 करोड़ रुपये और हिमाचल को 1500 करोड़ रुपये देने की बात कही। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने लोगों से मिलकर उन्हें राहत पहुंचाई। इसके लिए मैं उनका दिल से आभार व्यक्त करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें