फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने वीसी से ली अधिकारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को प्रदेश उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षक व संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवर स्पीड, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वाले लोगों को जागरूक किया जाएगा। सभी लोगों को ट्रैफिक नियमों की दृढ़ता से पालना करनी होगी। सभी के साझे प्रयासों से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना संभव होगा। मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीद प्रबंधों, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों की रजिस्ट्रेशन तथा परिवार पहचान पत्र विषयों पर फीडबैक ली। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने जिले में गेहूं खरीद को लेकर किए गए प्रबंधों, रोड सेफ्टी तथा परिवार पहचान पत्र के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, एडीसी प्रीति, एसडीएम अखिल पिलानी, एसडीएम अनुभव मेहता, एमडी शुगर मिल विरेंद्र चौधरी, अंडर ट्रेनिंग आईएएस वैशाली सिंह, डीआरओ डा. चांदी राम चौधरी, आरटीए सचिव उर्मिल श्योकंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें