फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने बाबैन स्थित रसगुल्ला फैक्ट्री में मारा छापा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।फैक्टरी में रसगुल्ले तैयार करते कारगीर। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
त्योहारी सीजन से पहले जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एक्शन मोड में हैं। अपने अधीन क्षेत्र में लगातार छापा मारकर विभिन्न मिठाइयों सहित अन्य खाद्य सामग्री की सैंपलिंग कर रहे हैं और खामियां मिलने पर तत्काल नष्ट भी करवा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कादियान ने सीएम उड़नदस्ते के साथ वीरवार को बाबैन के गांव रामशरण माजरा रोड स्थित रसगुल्ले की फैक्ट्री में छापा मारते हुए गुलाबजामुन और रसगुल्ले के छह सैंपल भरे। वहीं, गंदगी मिलने पर करीब 50 किलो मिठाई भी मौके पर नष्ट कराई। टीम में डॉ. संदीप कादियान सहित हरीश कुमार और सीएम फ्लाइंग से एसआई गुरचरण सिंह, एसआई आशीष कुमार, एएसआई राजबीर सिंह, एएसआई रूपिंद्र सिंह और प्रवेश कुमार उपस्थित रहे। डॉ. संदीप कादियान ने बताया कि उनके पास बाबैन में मिलावटी रसगुल्ले बनने की शिकायत मिली थी। बताया गया था कि इन रसगुल्लों में घटिया खाद्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी के आधार पर वे कार्रवाई करने पहुंचे। सीएम फ्लाइंग के अधिकारी एसआई आशीष कुमार ने कहा कि अगर लैब की रिपोर्ट आने के बाद सैंपल फेल हुए तो फैक्ट्री मालिक पर जुर्माना लगाया जाएगा और अन्य कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें