बाबैन। ग्रामीणों के साथ ब्लॉक समिति चेयरमैन विक्रमजीत सिंह चीमा। स्वयं
बाबैन। पिपली ब्लॉक के गांवों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रयासों से ग्रामीण विकास को गति मिली है। गांवों में गलियों, नालियों सहित मूलभूत सुविधाओं का सुधार हुआ है। ब्लॉक समिति पिपली के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चीमा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करोड़ों रुपये की अनुदान राशि उपलब्ध करवाई है। सरकार का प्रयास है कि गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं मिलें, ताकि ग्रामीणों को बेहतर माहौल मिले। पिपली ब्लॉक समिति ने गांवों में चौपालों, गुरुद्वारों और मंदिरों में शेडों का निर्माण भी करवाया है। इन शेडों से ग्रामीणों को सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में सुविधा मिलती है। गांवों का विकास प्रदेश की तरक्की का महत्वपूर्ण आधार है। संवाद