फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशा तस्करी के तीन आरोपियों की संपत्ति अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में संलिप्त तीन आरोपियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए हैं। कुरुक्षेत्र पुलिस की जांच के बाद दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकरण एवं प्रशासक, एनडीपीएस अधिनियम ने 19 अक्तूबर को यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दायरे में तलहेड़ी निवासी सुखविंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह और जशनपाल सिंह की संपत्ति शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि फ्रीज की गई संपत्ति में एक महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी, एक पेट्रोल पंप, एक बिल्डिंग, 20 लाख 90 हजार रुपये नकद, 82 लाख 36 हजार 56 रुपये कीमत का सोना, 1508 रुपये कीमत की चांदी और 9 एकड़ 4 कनाल भूमि शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति की जांच के बाद इसे अटैच करने के लिए दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकरण को पत्र लिखा था।
विज्ञापन



सुखविंद्र व हरविंद्र पर दो-दो और जशनपाल पर एक मामला दर्ज

पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि सुखविंद्र सिंह के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं। इनमें कुरुक्षेत्र के थाना इस्माईलाबाद के अलावा पंजाब के फतेहगढ़ जिले में दर्ज मामला भी शामिल है। उन्हाेंने बताया कि सुखविंद्र अफीम के धंधे में सक्रिय रहा है। हरविंद्र सिंह के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं जबकि जशनपाल सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन




पंजाब-हरियाणा सीमा पर 24 घंटे नाकाबंदी : एसपी

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने कहा कि नशा सप्लाई रोकने के लिए पंजाब-हरियाणा सीमा पर 24 घंटे नाकाबंदी कर सघन जांच की जा रही है। नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के साथ उनकी संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई भी की जा रही है। एसपी ने कहा कि पुलिस जिले को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ नशा तस्करों की धरपकड़ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें