फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुबह बादलों ने डराया, दोपहर में गर्मी ने सताया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुबह के समय आसमान में छाए बादल और खुले में पड़ी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुबह के समय शनिवार को मौसम में फिर से बदलाव नजर आया, जिसके चलते आसमान में बादल छा गए। मौसम को खराब होते देख किसानों की चिंता फिर से बढ़ गई। हालांकि दिन में तेज धूप निकल आई, जिससे किसानों को राहत मिलती दिखाई दी। तेज धूप खिलने से मौसम में बदलाव आया और तापमान बढ़ने से गर्मी का असर भी बढ़ा। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने पंखों का सहारा लिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए हैं। वहीं गेहूं कटाई का काम अब जोरों पर है, जिससे जहां जिले की मंडियों में गेहूं की आवक तेज हो रही हैं तो वहीं उठान भी जारी है। मौसम के बदलते मिजाज को लेकर जहां किसानों की चिंता बढ़ने लगती है तो वहीं मंडियों में पहुंचे गेहूं का उठान धीमा होने के चलते आढ़ती भी परेशान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है, जबकि अगले सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ने की संभावना बनी हुई है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि अगले दो दिनों तक मौसम में हल्का परिवर्तन देखने को मिलेगा। आसमान में हल्के बादल छाने की संभावना बनी हुई है जबकि तेज हवा का असर भी रहेगा। जिले में अभी तक 70 प्रतिशत से ज्यादा गेहूं की फसल की कटाई हो चुकी है। किसानों को फसल अवशेष योजना को अपनाना चाहिए, ताकि प्रदूषण से भी बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें