फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रिश्वत लेने के आरोप में लिपिक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। नगरपालिका के लिपिक साहिल जिंदल को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिला नगर आयुक्त सतेंद्र सिवाच ने कहा कि नगरपालिका इस्माईलाबाद के लिपिक साहिल जिंदल के खिलाफ शबाना निवासी इस्माईलाबाद ने रिश्वत लेने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सख्त आदेश हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टोलरेंस की पॉलिसी पर कार्य किया जाना चाहिए।
इन आदेश के बाद उपायुक्त नेहा सिंह के मार्गदर्शन में नगर परिषद थानेसर और सभी नगरपालिकाओं में अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-समय पर विशेष हिदायत जारी की जाती है कि भ्रष्टाचार के मामले में कोई अधिकारी या कर्मचारी संलिप्त मिला तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शबाना की शिकायत पर सख्त कार्रवाई करते हुए लिपिक साहिल जिंदल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इस कर्मचारी को हरियाणा सिविल सर्विस सामान्य नियम 2016 के तहत निलंबन अवधि के दौरान गुजारा भत्ता दिया जाएगा। इस निलंबन अवधि के दौरान इस कर्मचारी का मुख्यालय नगरपालिका शाहाबाद किया गया है। यह कर्मचारी नगर पालिका शाहाबाद सचिव को प्रमाणपत्र प्रस्तुत करेगा कि निलंबन अवधि के दौरान कोई अन्य सेवा अथवा व्यापार नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें